Share

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025, गुरुवार के दिन वृश्चिक वाले पाएंगे हर कार्य में सफलता, जानें अन्य राशियों का हाल…

दिनांक :

मेष राशि

दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। किसी मूल्यवान वस्तु को पाने के योग बनेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। भाई बहन या पड़ोसी के कारण चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है । स्थान परिवर्तन के योग हैं । सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करे और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करे।

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन सुख में होगा।  सफलता पाने के लिए श्रम करना होगा। रिश्तो में निकटता आएगी।  आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दे और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र क़ा जाप करें ।

कन्या राशि

मौसम के रोग प्रभावित कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

मन अशांत रहेगा।शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा।  धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।  बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। । सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

जल स्नान के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को 4  रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। बुद्धि कौशल से कार्य करें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। सुबह कुत्ते को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार करे।

कुंभ राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दिया जलाना।

मीन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।  वाणी में मधुरता रहेगी। सुबह गाय को भोजन कर दे और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें