Share

चक्रधर नगर जूटमिल मंडल ने पंडित दीनदयाल गार्डन में धूमधाम से मनाया भाजपा स्थापना दिवस…

दिनांक :

रायगढ़- चक्रधर नगर जूटमिल मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन जिला जेल परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गार्डन में संपन्न हुआ, जहां सर्वप्रथम मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए।

कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा की साफ-सफाई कर पानी से धोया और माल्यार्पण अर्पण किया। इसके पश्चात मिठाई बांटी गई और सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा का झंडा भी सभी कार्यकर्ताओं को वितरित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा भाव से जनकल्याणकारी कार्यों में भागीदारी निभाएंगे। इस सेवा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस आयोजन में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा, जिला मंत्री रंजू संजय, मंडल अध्यक्ष शैलेश माली सहित पार्षद मुक्तिनाथ प्रसाद, यादराम साहू, त्रिनिषा चौहान एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें