Share

नावापारा में धूमधाम से मनाया गया छेरछेरा पर्व, कीर्तन मंडली ने भजन गाकर मांगी दान…

दिनांक :

रायगढ़- छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों में से एक, छेरछेरा पर्व को वार्ड क्रमांक 34 नावापारा में इस वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर मोहल्ले के लोग कीर्तन मंडली के साथ उत्साह से जुड़े और पारंपरिक तरीके से धान मांगने के लिए एक-दूसरे के घर गए।

छेरछेरा पर्व के दौरान कीर्तन मंडली के सदस्य मांदर की थाप पर भगवान राम और कृष्ण जी के भजन गाते हुए घर-घर जाकर अन्न का दान मांगते नजर आए।

इस दौरान, किर्तन मंडली के हरिशंकर साहू, ललित साहू, छोटे साहू , संतोष जयसवाल व सभी सदस्यों ने बताया कि वे हर साल इस पर्व को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। भजन गाकर मोहल्ले में भ्रमण कर लोगों से छेरछेरा की परंपरा का पालन करते हैं। दिनभर कीर्तन मंडली ने मोहल्ले के विभिन्न घरों में जाकर छेरछेरा की परंपरा निभाई, और इस क्रम में घर-घर से धान का दान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समापन हनुमान मंदिर प्रांगण में भजन गाकर किया गया। अंत में शैलेंद्र साहू ने मंडली व सभी स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया और इस सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने के लिए उनका धन्यवाद किया।

इस उत्सव ने क्षेत्र में सामूहिकता और पारंपरिक संस्कृति को प्रगति दी, जिससे छेरछेरा पर्व की महिमा और बढ़ गई।

कीर्तन मंडली में प्रमुख रूप से हरिशंकर साहू, ललित साहू, छोटे साहू, संतोष साहू, हेमंत साहू, विनोद यादव, गणपति जयसवाल और शैलेंद्र साहू शामिल थे।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें