रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विवि ने एलएलबी पार्ट 3 के सेकेण्ड सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें रायगढ़ शहर की दीक्षा पाटिल प्रथम स्थान पर रही। शिक्षा के क्षेत्र में छात्राएं हर कोर्स में अव्वल आ रही है।
शहीद नंदकुमार पटेल विवि में संचालित एलएलबी पाठ्यक्रम में भी एक छात्रा ने ही सबको पीछे छोड दिया है। वर्ष 2023-24 पार्ट 3 के सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। सांई शरण अपार्टमेंट निवासी आरएन पाटिल और पुष्पलता पाटिल की पुत्री दीक्षा पाटिल ने मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसने 3 हजार अंको में 2152 अंक अर्जित किया है। उनका परिवार इस उपलब्धि पर गर्वित और हर्षित है।

दीक्षा पाटिल एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर में रही अव्वल…
दिनांक :
संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।
Recent Posts