Share

निष्ठावान कार्यकर्ता अनुराग मित्तल को भाजपा ने सौंपी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी…

दिनांक :

रायगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी के निर्देश पर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन और रायगढ़ ज़िला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान जी की अनुशंसा से भाजपा रायगढ़ चक्रधर नगर जुटमिल मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इस सूची में वार्ड क्रमांक 34 रायगढ़ निवासी अनुराग मित्तल को मंडल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अनुराग मित्तल भाजपा के निष्ठावान, कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। वे भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अनुराग मित्तल सामाजिक क्षेत्रों में भी अग्रणी रहे हैं। उन्होंने गौ सेवा, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय पहल, और स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन से निरंतर संवाद जैसे कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके सामाजिक योगदान के लिए उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग मित्तल ने कहा,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ निभाऊंगा और संगठन को मजबूती देने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें