Share

आज का राशिफल 26 जनवरी 2025 : धन लक्ष्मी योग से आज मेष, तुला और कुंभ सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल…

दिनांक :

मेष राशि

पारिवारिक समस्या का निदान होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

विरोधी परास्त होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

किया गया प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। लाभ में कमी रह सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि

भाई बहन के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई से तनाव मिल सकता है। मन अशांत रहेगा और व्यर्थ की उलझन रहेगी। वाणी पर संयम रखें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कर्मक्षेत्र में बढ़ा सकती है। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें ओर सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। निजी सुख में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। खाने पीने का ध्यान रखें। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

आज का दिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें तथा घायल गाय का उपचार करा दें।

मीन राशि

धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें