Share

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे दिल्ली के सीएम केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

दिनांक :

नई दिल्ली -दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे। दोनों सीएम परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचे हैं। आप सूत्रों न कहा कि अरविंद केजरीवाल को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर जाना चाहते थे।

दर्शन के बाद किया पोस्ट
भगवान श्रीराम के दर्शन करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुंचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं उनका परिवार भी साथ रहा। सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए एवं देश की तरक्की के साथ समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें। जय श्री राम।

भगवंत मान ने मीडिया से बात करके कहा कि आज परिवार के साथ भगवान श्री राम के दर्शन किए। बड़े दिनों से इच्छा थी, जो आज पूरी हो गई। भारत देश हमारा धार्मिक आस्था वाला देश है, यहां हर दिन कोई न कोई पर्व या धार्मिक त्योहार मनाया जाता है। सभी धर्मों के लोग इकट्ठे होते हैं।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें