Share

अंततः चल गया विकास का बुलडोजर, 20 घर जमींदोज,पुलिस से महिलाओं की हुई झूमाझटकी,कांग्रेस के विरोध के बाद भी नही रूका तोड़फोड….

दिनांक :


रायगढ़। शहर में अंततः विकास का बुलडोजर रायगढ़ के जेलपारा मोहल्लेवासियों के घरों पर चला दी गई। हालांकि स्थानीय महिलाएं, कांग्रेस नेत्री बरखा सिंह सहित कइयों की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं रुका और कम से कम 20 घर जमींदोज हो गए। जबकि शुक्रवार की रात को मोहल्ले की महिलाएं कलेक्टर बंगले का घेराव करने भी गई, नगर निगम के अधिकारियों से बात भी किया था और उन्हें इस बात का आश्वासन भी मिला था कि किसी साथ अन्याय नहीं होगा, बावजूद इसके तोड़फोड़ की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई।
केलो नदी के किनारे मरीन ड्राइव बनाया जा रहा है। नगर निगम रायगढ़ ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। हालांकि मोहल्ले वासियों के साथ कांग्रेस के पार्षद और स्थानों भाजपा कार्यकर्ता भी इसके विरोध में थे लेकिन दबी जुबान से ही विरोध कर रहे थे लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन किसी के बात या विरोध को मानने को तैयार तक नहीं है। इसके बाद मोहल्ले वासी रायगढ़ विधायक और वित्तमंत्री ओपी चैधरी के बंगले में घेराव करने कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी झूमझटकी भी हुई।
बताया जाता है कि मोहल्ले वासियों ने हाइकोर्ट जाने का निर्णय लिया था लेकिन इससे पहले कि कोर्ट सोमवार को खुले और इस मामले में स्टे हो इन्हें रातों रात नोटिस देकर 12 घंटे के भीतर घर खाली करने का आदेश दे दिया गया। इससे परेशान मोहल्ले वासी रात में ही कलेक्टर बंगला आ गए और हंगामा करने लगे। कलेक्टर ने उन्हें बुलाकर बात की और उन्हें यह कहते हुए जाने को कहा कि जो भी बेहतर होगा किया जाएगा। वे कम से कम व्यवस्थापन की मांग कर रहे थे।
इससे पहले भी नालंदा परिसर निर्माण के लिए मरीन ड्राइव के पास 5 घरों को प्रशासन ने सुबह 4 बजे पहुंचकर तोड़ दिया था आज भी भारी विरोध, झूमाझटकी होने के बाद पुलिस बल के सहारे जेलपारा के कई मकानों को जमीदोज कर दिया गया। जिसके कारण इस क्षेत्र में समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें