Share

क्या मरीन ड्राइव का सौंदर्यीकरण मानवता से बड़ा हो गया?कौन सुनेगा प्रभावित परिवारों का दर्द, स्थिति अभी तनावपूर्णमरीन ड्राइव विस्तार पर बवाल,प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विरोध में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान समेत कई महिलाओं की हुई गिरफ्तारी

दिनांक :


रायगढ़ । आज मरीन ड्राइव विस्तार परियोजना के तहत प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम की टीम के साथ मिलकर सैकड़ों घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी तनाव देखा गया। स्थानीय निवासियों में जमकर आक्रोश है।इस विपदा में पीड़ितो के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान ने अपने टीम के साथ प्रशासन पर जोरदार हल्ला बोला वही रानी को पुलिस बल ने 12 घण्टे के लिये गिरफ्तार कर लिया।
लोगों का आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था और नोटिस के उनके घरों को तोड़ा जा रहा है। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है जो बल का प्रयोग करते हुए विरोध करने वालों को हटाने में जुटा है।
इस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान समेत कई महिलाएं पुलिस हिरासत में ले ली गईं हैं।रानी चैहान ने कहा क्या यही है सुशासन। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को अन्याय और तानाशाही करार दिया है।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें