Share

केलो पुल से एसईसीएल मुख्यालय तक मेरिन ड्राइव हेतु 44 करोड़ की निविदा जारी

दिनांक :


रायगढ़। केलो पुल चक्रपथ से एसईसीएल मुख्यालय तक 1200 मीटर तक मेरिन ड्राइव के लिए 44 करोड़ की निविदा इसे ई सी एल द्वारा जारी कर दी गई है। विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चैधरी के प्रयासों से शहर विकास के लिए बड़ा कदम साबित होगा। विदित हो कि शहर के मध्य बहने वाली केलो के दोनो ओर निर्मित चक्रपथ के अब दिन बहुरेंगे।
चक्रपथ के एक ओर नालन्दा परिसर का निर्माण तेजी से जारी है वही दूसरी ओर कैफेटेरिया का निर्माण होगा इस कार्य हेतु राशि एस ई सी एल द्वारा दी गई है। नालंदा परिसर के निर्मित होते ही चक्र पथ के दोनों ओर आवाजाही बढ़ेगी। इसके लिए समय रहते विधायक ने चुनाव जीतने के साथ ही खाका तैयार कर लिया। नालंदा परिसर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होते ही केलो चक्र पथ से एसईसीएल मुख्यालय तक डूब क्षेत्र में आने वाले चक्र पथ का निर्माण एवं शनि मंदिर से काया घाट तक 29 करोड़ की लागत से नए मेरिन ड्राइव के निर्माण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया था वही वर्षा के दिनों में काया घाट पुलिया डूब जाती थी लेकिन विधायक ओपी के प्रयासों से 8 करोड़ 22 लाख की लागत से 12 मीटर चैड़ी पुलिया स्वीकृत की जा चुकी है।इसमें नदी के दोनों किनारों पर रिटेनिंग वॉल और सीवर कनेक्शन सड़क, नाली, अंडरग्राउंड सीवर, निर्माण कार्य शामिल है।
वर्तमान में एसईसीएल द्वारा 44 करोड़ के जारी टेंडर में 1200 मीटर तक दोनों ओर डिवाइडर के साथ सड़क निर्माण,प्लांटेशन, सुसज्जित लाइटिंग का प्रावधान किया गया है। काया घाट पुलिया में बड़े पुल के निर्माण एवं केलो चक्रपथ से एसईसीएल मुख्यालय तक सड़क निर्माण से पानी भराव से मुक्ति मिल सकेगी। इसके निर्माण के साथ साथ जूटमिल से लेकर सुभाष चैक के मध्य ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिल सकेगी।
जनता की सुविधा के लिए लगातार जारी रहेंगे विकास कार्य- ओपी
वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चैधरी ने एसईसीएल द्वारा 44 करोड़ के जारी टेंडर पर कहा जनता की मूलभूत आवश्यकता हेतु लगातार विकास काम जारी रहेंगे। वर्षा के दिनों में आमजन को होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी।इसके पूर्व 8.22 लाख की पुलिया हेतु स्वीकृति दी जा चुकी है।
नजर आ रही है गति के साथ प्रगति
वित्त मंत्री ओपी ने बजट पेश करने के दौरान गति के साथ प्रगति को प्रमुखता से रखा उनकी मंशा अनुरूप प्रशासनिक अमला गति के साथ प्रगति में जोरो से जुटा हुआ है। विकास कार्यों की गति इसी तरह बनी रहेगी। विधायक ओपी की यह प्राथमिकता है कि जनता की सुविधा और शहर की संरचनात्मक मजबूत हो।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें