Share

मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगर के रहवासीतत्काल दिया गया आवास, शिफ्टिंग में सहयोग के लिए प्रशासन की टीमें तैनातनगर निगम का अमला लोडिंग अनलोडिंग में कर रहा मदद, लोगों के भोजन की है व्यवस्थालोगों ने कहारू सुरक्षित कैंपस के अंदर मिला पक्का मकान, सारी सुविधाएं हैं मौजूद

दिनांक :


रायगढ़। प्रगति नगर से विस्थापित हुए परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा मां विहार में बने प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट किया जा रहा है। यहां उनके रहने की व्यवस्था की गई है। लोगों के सामान की शिफ्टिंग के लिए नगर निगम की टीमें लगी हुई हैं। लोगों के सामान को लोड कर मां विहार कॉलोनी में उन्हें दिए जा रहे आवासों में कॉलोनी में पहुंचाने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। यहां शिफ्ट हो रहे लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट हुए लल्लू तिवारी ने बताया कि कॉलोनी में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। यहां हमें पक्के मकान मिल रहे हैं। जिससे मकान की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। यहां पानी, बिजली, नाली की व्यवस्था है। चारों ओर बाउंड्रीवाल है। साफ -सफाई की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा करवाई गई है। उन्होंने बताया कि जहां रह रहे थे वहां रिश्ता करने में भी हमें दिक्कत होती थी। अब एक अच्छे और व्यवस्थित कॉलोनी में रहने को मिलेगा तो परिवार का जीवन भी बेहतर होगा।
इसी प्रकार श्री उपाध्याय ने कहा जिला प्रशासन की ओर से रहने के लिए तत्काल मकान दिया गया है। सामान की शिफ्टिंग में हर संभव मदद किया जा रहा है। नगर निगम की टीम हमारे सामान की लोडिंग- अनलोडिंग में सहायता कर रही है। यहां एक सुरक्षित कैंपस में हमें घर दिया गया है। रूपकुंवर श्रीवास ने कहा नगर निगम द्वारा आवास दिया गया है। सामान लाने और यहां चढ़ाने में भी सहयोग दिया जा रहा है। हमें तत्काल पक्का मकान दिया गया है। यहां रहने के लिहाज से नगर निगम द्वारा सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
शिफ्टिंग में सहयोग के लिए प्रशासन की टीमें तैनात
प्रगति नगर से जिन्हें शिफ्ट किया जाना हुआ उनके सहयोग के लिए प्रशासन की टीमें तैनात हैं। मां विहार कॉलोनी में रहने की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचने वाले लोगों को आवास दिए जा रहे हैं। इसके लिए यहां हेल्प डेस्क बनाया गया है। लोगों की शिफ्टिंग के लिए नगर निगम का अमला लोगों का सहयोग कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 47 लोगों को आवास दिया जा चुका है। करीब 13 लोग शिफ्ट भी कर चुके हैं। सभी लोगों के शिफ्टिंग के लिए तैयारी की गई है।
–समाचार
जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त आरोग्य आयुष्मान मंदिरों में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य है रक्त एवं प्लाज्मा दान की आवश्यकता और रोगियों को उनके जीवन पर प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करना। नये रक्तदाता को रक्तदान के लिए प्रोत्सात्हित करना, जिसमें पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकें। दूसरो के स्वास्थ्य और जनकल्याण पर रक्तदाताओं के सकारात्मक प्रभाव को उजागर करना और रक्तदान के माध्यम से एकजुटता करूणा और सामुदायिक मूल्यों को बढ़ावा देना रक्तदाओं का पंजीयन करना जनभागीदारी की भावना के साथ जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं को शामिल करते हुए रक्तदान करने हेतु जन जागरूकता प्रचार-प्रसार हेतु आयोजन किया जा रहा है।
रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नही आती है, रक्तदान करने से नये ब्लड सेल्स का निर्माण होता है, हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में दो बार रक्तदान अवश्य ही करना चाहिए। रक्तदान करने के 03 माह बाद पुनरू रक्तदान कर सकते है। सीएमएचओ ने समस्त जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आप स्वयं और अपने मित्रों, रिश्तेदारों को भी प्रेरित करे और इस रक्तदान महादान पुण्य के भागीदार बने।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें