Share

सुश्री होटल सहित चार संस्थानों का किया गया नाप जोख,पाई गई भिन्नता तो लगेगी पेनाल्टी

दिनांक :

रायगढ़। अब नए सिरे से हुए नाप जोख के आधार पर टैक्स जमा करना होगा। स्व विवरण से नए सिरे से हुए नाप जोख में भिन्नता होती है, तो संचालकों से अंतर की राशि पेनल्टी सहित जमा कराई जाएगी। जिसके तहत बुधवार को रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत चार संस्थाओं का नाप जोख किया गया। निगम प्रशासन द्वारा शहर के बड़े संस्थानों से संपत्तिकर वसूली और नए सिरे से टैक्स फिक्सेसन का कार्य लगातार किया जा रहा है।
निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन बुधवार को सुबह और शाम दो अलग क्षेत्रों में नाप जोख का कार्य किया गया। सुबह के समय कबीर चैक स्थित सुश्री होटल से नाप जोख शुरू हुआ,इसके बाद होटल के बगल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बिल्डिंग की लंबाई चैड़ाई नापी गई। इसी तरह ग्रामीण बैंक के बिल्डिंग का भी नाप जोख किया गया। इसके बाद राजप्रिय हॉस्पिटल के बिल्डिंग, पार्किंग स्पेस और संपूर्ण परिसर की लंबाई चैड़ाई नापी गई।
सभी संस्थानों द्वारा स्व विवरण के आधार संपत्ति कर जमा किया जा रहा था। इन संस्थानों को अब नए नाप जोख के आधार पर संपत्ति कर जमा करना होगा। इसी तरह दोपहर के समय भगवानपुर स्थित किया शो रूम की बिल्डिंग, पार्किंग और ओपन स्पेस का नाप जोख किया गया। किया शो रूम के संचालक द्वारा भी स्व विवरण के आधार संपत्ति कर जमा किया जा रहा था। अब नए सिरे से हुए नाप जोख के आधार पर टैक्स जमा करना होगा। इस तरह बुधवार को चार संस्थानों का नए सिरे से नाप जोख किया गया। इसमें बताया गया की स्व विवरण से नए सिरे से हुए नाप जोख में भिन्नता होती है, तो इन संचालकों से अंतर की राशि पेनल्टी सहित जमा कराई जाएगी। कार्यवाही के दौरान निगम के इंजीनियर सहित राजस्व शाखा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें