कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस के नेता रहे नवीन जिंदल ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और देश के बड़े उद्योगपति हैं।नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से 2004 से 2009 और 2009 से 2014 तक कांग्रेस से सांसद रहे हैं। हरियाणा की राजनीति में नवीन जिंदल का बड़ा मुकाम है। भाजपा मुख्यालय में नवीन जिंदल को पटका पहनाकर महासचिव विनोद तावड़े ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विकसित भारत के सपने में दूंगा योगदान- नवीन जिंदल
दिल्ली में आयोजित बीजेपी के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नवीन जिंदल ने कहा कि आज मेरे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने में शामिल होकर योगदान दे सकूं। बीजेपी के नेतृत्व ने मुझे ये मौका दिया इसके लिए बहुत आभारी हूं।