Share

MI vs LSG IPL 2024: 5 बार की चैंपियन मुंबई की टीम 10वां मैच हारी, लखनऊ ने जीता आखिरी मैच…

दिनांक :

नई दिल्ली-लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी। मुंबई की आईपीएल 2024 में ये 10वीं हार है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मैच में से सात जीते और इतने मुकाबले गंवाए हैं। पॉइंट्स टेबल में लखनऊ की टीम छठे स्थान पर है, जबकि मुंबई की टीम अंतिम पायदान पर रही रहेगी।

215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई। चौथे ओवर में बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा था। करीब 44 मिनट की देरी के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। रोहित और ब्रेविस के बीच पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई। ब्रेविस 23 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार खाता नहीं खोल सके। रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बनाए। हार्दिक 16, नेहल (1) और ईशान 14 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीर ने आखिरी ओवर में कुछ बड़े शॉट लगाए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। नमन ने 28 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए।

वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन और केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। लखनऊ की ओर से पूरन ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में देवदत्त पडिकल बिना खाता खोले आउट हुए। मार्कस स्टायनिस ने 22 गेंद में 28 रन की पारी खेली। दीपक हुड्डा ने 9 गेंद में 11 रन बनाए। राहुल और पूरन के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। तुषारा ने पूरन और अरशद को लगातार गेंदों पर आउट किया। पूरन 29 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए। अरशद खान खाता नहीं खोल सके। कप्तान केएल राहुल 441 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी ने नाबाद 22 और क्रुणाल ने 12 रन बनाए।

संस्थापक-लेखक: शैलेंद्र प्रसाद साहू, समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया में अपने अनुभव से भरपूर हैं। पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों की स्थानीय कहानियों के दिल में गहराई में जाते हैं। सच्ची स्थानीय इंशाइट्स के साथ समाचार के भविष्य को आकार देने में हमारे साथ जुड़ें।

Recent Posts

अन्य समाचार

हमे फॉलो करें